फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी ने पति को उंगली के इशारे से बुलाया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 19 Jun 2023 06:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: इस भागम भाग भरी  जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि हंसने से इंसान को कई फायदे मिलते हैं। इससे आप मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको हर मुश्किल से बाहर ला सकती हैं। इसलिए आपको कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने का सफर पर...

पतिदेव को खाली बैठा देखकर
पत्नी ने उंगली के इशारे से बुलाया...
पति- बोलो क्या काम है?
पत्नी- कुछ नहीं, बस अपनी उंगली की ताकत चेक कर रही थी!
पत्नी की बात सुनकर पति सन्न रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक शरीफ यात्री ने बस कंडक्टर से पूछा- क्या मैं बस में सिगरेट पी सकता हूं?
कंडक्टर- नहीं श्रीमान जी!
तो फिर बस में ये सिगरेटों के टुकड़े कहां से आये हैं?- यात्री ने प्रश्न किया
ये उन लोगों ने फेंके हैं जिन्होंने सिगरेट पीने के लिए मुझसे पूछना जरूरी नहीं समझा था ! – कंडक्टर ने जवाब दिया
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने अपने
बॉस से एक दिन पूछा- सर, आपकी बीवी मुझे इतनी शक
भरी नजरों से क्यों देखती है ??
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा :-क्योंकि तुमसे पहले वही
मेरी सेक्रेटरी थी !!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा..
यार इसको कहीं देखा है... 
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला।
धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ.. बाल कटवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दुकानदार एक औरत को कपड़े दिखा-दिखाकर थक गया
आखिर बोला- मुझे अफसोस है कि मैं आपको कोई कपड़ा
पसंद नहीं करवा पाया।
औरत – कोई बात नहीं… मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी…!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें