फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति-पत्नी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 03 Jun 2024 06:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Jokes: हंसना और मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। साथ ही हंसते मुस्कुराते रहने से बड़ी सी बड़ी समस्या भी आसानी से पार हो जाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी रोमांटिक मूड में अपने पति से कहती है।
‘मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे।’
पति यह सुनकर खुश हो जाता है और कहता है।
पति : मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम
तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कुंवारे सोचते हैं शादीशुदा खुश हैं, 
शादीशुदा सोचते हैं कुंवारे खुश हैं,
फर्क बस इतना है कि शादीशुदा
दिन में सोचते हैं और कुंवारे रात में।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा जिंदगी कश्मीर जैसी है 
खूबसूरत तो है लेकिन आतंक बहुत है

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल,
सिनेमा और ना जाने कहां-कहां घूमाने ले जाते थे।
लेकिन शादी के बाद तो
घर से बाहर तक नहीं लेकर जाते हो।
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी रोमांटिक मूड में- अजी सुनिए,
हमारी सुहागरात वाले दिन जब आपने मेरा घूंघट
पहली बार उठाया था तो आपको कैसा लगा था?
पति- सच बताऊं, अगर मुझे हनुमान चालीसा
याद नहीं होती तो मैं उसी दिन मर जाता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें