Jokes: हंसते रहने से इंसान हमेशा प्रसन्न रहता है। इसलिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। बुरे वक्त में भी इंसान को चिंता नहीं करना चाहिए बल्कि प्रसन्न रहना चाहिए जिसकी वजह यह वक्त जल्दी बीत जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसको पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...