फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बनाने पहुंची, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 12 Jul 2024 01:12 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Hindi Chutkule: आजकल की भागम भाग भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप खुद का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपके लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। हंसने से आप सकारात्मक महसूस करते हैं। साथ ही आपके आस-पास के लोग भी बेहतर महसूस करते हैं। इन जोक्स पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है।
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
बंटी - आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया
पिंटू - फिर ?
बंटी - फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया
हमसे पंगा लेकर कोई कहां बच पाया है।
बंटी की बात सुनकर पिंटू दंग रह गया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है?
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं! 
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है!
पड़ोसी बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी।
सास (फ्रिज खोलते हुए)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।
बहू की बात सुनकर सास का सिर चकरा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें