Funny Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले
जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है।
पत्नी ने अपने सेल्समैन पति से शिकायत करते हुए कहा
पति- घबराओ नहीं प्रिये मैं इतनी जल्दी
वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा।
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो
मेरी घबराहट का असल कारण है