हिंदी जोक्स: अगर आप इस भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसा करें। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर सभी स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो आपके मानसिक तनाव को कम कर देंगे।
एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई।
उसने अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, बाजार से ले आइएगा..
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता..
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर..
बहू- पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बाजार से लेते आना
ससुर बेहोश!