फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति ने दिया धांसू जवाब

Mon, 10 Oct 2022 02:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी और बढ़ते कंपटीशन की वजह से इंसान के पास हंसने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से लोग बहुत जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसलिए मानसिक तनाव औऱ उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के उपायों में हंसी का पहला स्थान है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव मुक्त रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां पर उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया...
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना...
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है।
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे...
दुकानदार बेहोश...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे?
संता- आजकल परिवार के साथ देखने वाली फिल्में बनती ही कहां हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
राम - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
राम- (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है...

Funny Jokes: संता- बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का! फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बाप हूं...
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक टाइम की बात है एक चीटी जा रही थी,
रस्ते में चीटी के एक हाथी मिल गयी,
हाथी- चीटी तुम कहा जा रही हो,
चीटी- मैं अपने लिए कपड़े सिलवाने जा रही हूं,
हाथी बोला- अगर कपड़े बच जाये तो मैरे लिए पायजामा सिल्वालेना,
हाथी की बात सुनकर चीटी बेहोश...

आज के मजेदार जोक्स: महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? डॉक्टर ने दिया मजेदार जवाब

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
चींटी (हाथी से)- तुम्हारी उम्र कितनी है?
हाथी- 5 साल।
चींटी- बाप रे, तुम इतनी जल्दी इतने बड़े हो गए!
हाथी- आई ऐम ए कॉम्प्लान बॉय! ...वैसे तुम्हारी उम्र कितनी है?
चींटी- 10 साल
हाथी- फिर भी तुम इतनी छोटी दिखती हो!
चींटी- पॉन्ड्स एज मिरेकल, बढ़ती उम्र मानो थम-सी जाए...

Latest Jokes: जब संता किताब लेने गया लाइब्रेरी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी. 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता पुलिस में भर्ती हो गया
उसने इंस्पेक्टर को फोन लगाया -
साहब यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी है,
इंस्पेक्टर - क्यों?
संता - जी उसका पति पोंछा लगे हुए गीले फर्श पर चलने लगा था
इंस्पेक्टर - तो तुमने उस औरत को गिरफ्तार किया?
संता - जी नहीं, अभी फर्श सूखा नहीं है...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें