फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब गाड़ी ठीक कराने मैकेनिक के पास पहुंची महिला, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 09 Oct 2022 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज की भागमभाग जिंदगी में हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि समय न मिलने की वजह से हम अपने दुख दर्द को परिजनों या दोस्तों के साथ बांट नहीं पाते हैं। इसकी वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का लोग शिकार हो रहे हैं। मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हमें सुबह और शाम हंसने की आदल डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
जज- इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मैकेनिक- मैडम इंजन में ऑयल नहीं है। ब्रेक भी काम नहीं कर रहा है।
महिला- छोटी-मोटी प्रॉब्लम तो लगी रहेंगी, तुम पहले मिरर ठीक करो।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितनी है? 
दर्जी - 300 रुपए... 
चिंटू - और निक्कर की...? 
दर्जी - 100 रुपए... 
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पप्प- गप्पू से- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
गप्पू- क्या?
पप्पू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : a
खूबसूरत लड़की को देख भिखारी शर्मा कर बड़े अदब में बोला...
ऐ मसकली- भगवान के नाम पर कुछ दे....
लड़की- ये लो मेरी डिग्री रख लो...काम आएंगे
यह सुन भिखारी बोला-अब क्या रूलाएगी।
तुम्हें तो चाहिए तो मेरी होटल मैनजमेंट की रख ले।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
मास्टर जी- इस मुहावरे का अर्थ बताओ सांप की दुम पर पैर रखना।
स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें