फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति- जानू, तुम दिन-ब-दिन और खूबसूरत होती जा रही हो, पत्नी ने दिया दिमाग घूमा देने वाला जवाब

Mon, 08 Dec 2025 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आइए शुरू करते हैं आज का मजेदार सफर, जहां हर लाइन पर ठहाका आपका इंतजार कर रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
जिंदगी की भागदौड़ में चेहरे पर मुस्कान लाना कभी-कभी सबसे मुश्किल काम बन जाता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि हँसी की एक छोटी-सी चिंगारी भी पूरे दिन को रोशन कर सकती है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा तड़का लगाए हुए मजेदार चुटकुलों का स्पेशल कलेक्शन, जो आपके मूड को तुरंत रिफ्रेश कर देगा। आज के इस हंसी-पटाखा पैकेट में आपको मिलेंगे टिक्की–मिक्की जैसे मजेदार दोस्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक, मास्टरजी और छात्रों की कमाल की बातचीत, और पति-पत्नी की उन क्लासिक नोकझोंक वाली बातें जो घर में रोज होती हैं लेकिन सुनकर हर बार हंसी आ ही जाती है।

ये जोक्स न सिर्फ फनी हैं बल्कि इतने रिलेटेबल हैं कि पढ़ते-पढ़ते आपको अपनी ही लाइफ के पल याद आ जाएंगे। तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस हंसी के सफर में आपकी हंसी रुकने वाली नहीं है। आइए शुरू करते हैं आज का मजेदार सफर, जहां हर लाइन पर ठहाका आपका इंतजार कर रहा है।


राजू: क्या तुम जानते हो मंदिरों में ज्यादातर पुजारी पुरुष ही क्यों होते हैं?
मोनू: नहीं भाई, तुम ही बता दो।
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू: मुझे पता है…
चिंटू: ताकि लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें!


टीचर: लड़कियां अगर "पराया धन" होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं?
चिंटू: सर, चोर!
टीचर: वो कैसे?
चिंटू: क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर रहती है!
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पति विक्रम: जानू, तुम दिन-ब-दिन और खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी रिमी (किचन से): ओहो! ये कैसे पता चला?
विक्रम: तुम्हें देखते ही रोटियां भी जलने लगी हैं!

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
विक्रम: आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन-मन झूमने लगे।
रिमी: हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मैडम: Date और तारीख में क्या अंतर है?
पूरी क्लास खामोश।
चिंटू: मैडम, Date पर गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं…
और तारीख पर वकील के साथ!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें