Jokes: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा हंसते रहें और दूसरों को भी हंसाते रहें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार और धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन!
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए