फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: जब महिला कैशियर ने मांगी कुछ दिन की छुटटी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 01 Jun 2024 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Today Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...? 
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा 
और पूछा- वापस करने कौन आएगा भाई...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ? 
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन... 
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस।

Jokes: एक हैंडसम लड़का क्लास में आया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, 
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ? 
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है।

Jokes: बंता ने बताई स्कूल न जाने की वजह, जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी- वह कैसे? 
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें