फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी से मजाक करना पड़ा पति को भारी, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 17 Feb 2023 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह पौष्टिक आहार आवश्यक होता है। उसी तरह हंसना भी हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। आजकल के व्यस्त जीवन में लोग काम के दबाव में अक्सर हंसना खेलना भूल जाते हैं। यही कारण है कि लोग तनाव और अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। हंसने से मानसिक तनाव जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसलिए हम रोजाना आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार जोक्स लोकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति- तुम बिल्कुल परियों जैसी दिखती हो?
पत्नी- क्या सच में?
पति- हां मैं तुम्हारे साथ शिमला जाना चाहता हूं
पत्नी खुश होकर- वाओ, और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- मजाक...हाहाहाहा.. फिर हुई पति की जोरदार कुटाई..
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस - छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी. ये बताओ कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
कर्मचारी-  सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो।
बॉस-  कितने दिन की छुट्टी चाहिये?
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीवी पर फैशन शो देख रहे पति के सामने खड़ी होकर पत्नी बोली...
पत्नी-अब भी तुम ये सब देखते हो ?
पत्नी-सासु मां की कसम, इन्हें मैं नफरत निगाहों से देख रहा हूं।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं…और कितनी छोड़ूं मेरी मां।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा – चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू – मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ूंगा।
पापा – शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
पापा की बात सुनकर चिंटू हंसने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर से भागी बेटी के लौटने पर गुस्से में मां बोली...
मां-कलमुंही, अब क्या लेने आई हो?
लड़की: आपकी बनारसी साड़ी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें