फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति- मैं 2 शादियां और कर सकता हूं, पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Fri, 08 May 2026 11:32 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : AI
Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ  मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले  (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति (पत्नी से)- राजा दशरथ की 3 रानियां थीं
पत्नी- तो फिर?
पति- तो मैं 2 शादियां और कर सकता हूं
पत्नी- द्रोपदी का नाम सुना है?
पति- तू भी न पगली, दिल पे ले लेती है.......


पति- ये क्या तुम एक और सूट ले आईं,
अभी परसों ही तो!
पत्नी (गुस्से में)- क्या कहा?
क्या परसों क्या? बोलो?
पति- नहीं परसों भी एक ही लाई थी
आज दो ले आती......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का 
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......

Jokes: डेट पर गए बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Jokes In Hindi: कहानी सुनाने को लेकर मां ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 


राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है,ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना,
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें