Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कहा-
शाम को जल्दी घर आ जाना
पति रोमांटिक होते हुए बोला- मेरी याद आ रही है क्या?
पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है,
आज शाम को बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है इसलिए
याद दिला रही हूं.......
पति बालकनी में खड़ा होकर गाना गा रहा था
तू लॉन्ग मै इलायची
इतने में पत्नी बोली- चाय बना रही हूं,
बोलो तो दोनों को कूट दूं.....
विज्ञापन
2 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का- आईटीआई और आप?
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया
नौकरानी- गलती हो गई मालकिन,
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई......
मिंटू (रिंकी से)- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो
रिंकी- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं
मिंटू- पगली सर को मत बोल,
उनकी तो शादी हो चुकी है.....
क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के इस को बुआ कहते हैं,
वो सभी खड़े हो जाए
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गये
टीचर ने पूछा- क्या तुम इसको बुआ नहीं कहते हो?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं......
डॉक्टर (एक घायल मरीज से)- जब तुमको पता था कि लड़की
कार चला रही है तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था
मरीज- डॉक्टर साब, कौन सा रोड?
मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)