फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है....
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

Jokes: टीचर से पिंकी- क्लास में सब मुझे बुआ-बुआ कहते हैं, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली- मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!

Funny Jokes: बाॅयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के लिए बनाया सूजी का हलवा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें