फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? पति का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

Mon, 29 Sep 2025 05:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
Funny Hindi jokes: आज-कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पत्नी- अच्छा एक बात पूछूं?
पति- हां पूछो
पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? 
पति- 1. बीवी के आंसू और 2. पड़ोसन की स्माइल....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- मेरे पास आने से पहले आपने किसी और डॉक्टर को दिखाया था क्या?
मरीज- गली के नुक्कड़ पर जो छोटा सा दवाखाना है, वहां के डॉक्टर को दिखाया था
डॉक्टर- उस झोलाछाप ने जरुर कोई बेवकूफी भरी सलाह दी होगी?
मरीज- हां उन्होंने कहा था कि मैं जाकर आपको दिखाऊं.....

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो,
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत खुशकिस्मत हो, आपके पति आपको इतना प्यार करते हैं
महिला-अरे नहीं, कल इनकी बीवी मायके से लौटने वाली है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश (मोहन से)- कभी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए
मोहन- क्या हुआ?
सुरेश- सुबह-सुबह पड़ोसन हाय बोल रही थी, मैने ले ली
और बीवी ने देख लिया
मोहन- फिर क्या हुआ?
सुरेश- 3 दिन से बाहर ही खा रहा हूं......


Desi Jokes: पिज्जा खाते हुए रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड से बोली गर्लफ्रेंड, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- पागल हो क्या, कुछ भी हो मैं तुमसे ही शादी करूंगा
अपनी मम्मी से मना कर देना......

मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मै जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा, 
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है, मतलब नहीं जाना है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है,ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है......  


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें