फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest jokes: पत्नी ने पति से पूछा ऐसा सवाल, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sat, 17 Dec 2022 04:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest jokes: जीवन में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!

यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"

यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"

संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"

यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? 
पति- हां सर एक बुजुर्ग धीरे धीरे अपने घर जा रहे थे.. मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया जल्दी पहुंच गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से भी हो जाती, तो मैं इतना परेशान नहीं होती जितनी तुम्हारे साथ हूं।
पति- पगली खून के रिश्तों में शादी कहां होती है...?
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं...
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!

Funny Jokes: लड़की और डॉक्टर की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया...
महिला वेटर- सर क्या लेंगे...?
पप्पू- आपका नंबर...
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
पप्पू की हो गई जोरदार कुटाई...!
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू की टीचर- कितनी बदबू आ रही है तुझ से, कल मम्मी को बुलाकर लाना...!
अगले दिन टीचर पप्पू की मम्मी से- अपने बच्चे को नहलाकर भेजा करो...!
पप्पू की मम्मी- आप बच्चों को पढ़ाया करो, उन्हें सूंघा मत करो...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा -
आपने पहचाना मुझे...?
 लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
 पप्पू- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें