फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने-मुस्कुराने से हम तरोताजा महसूस करते हैं। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरी अच्छे से बीतता है। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो पूरे जीवन स्वस्थ रह सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- अपने मैरिज सर्टिफिकेट को एक घंटे से देख रहा था,

पत्नी- तुम एक घंटे से क्या देख रहे हो??

पति- एक्सपाइरी डेट ढूंढ रहा था, लिखी ही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टरजी - पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं 
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो 
मास्टरजी - बता ताजमहल किसने बनाया 
मोनू- मिस्त्री ने 
मास्टरजी - अबे गधे मतलब किसने बनवाया 
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा...

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

रमेश अपने नाना जी से सवाल पूछता है, 
रमेश - 80 साल की उम्र में भी आप नानी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
रमेश के नाना - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां भी अजीब होती हैं.... चाहती है उनका पति उनपर मरे
अगर पति उनपर मरता है तो कहती हैं कहीं और जाकर क्यों नहीं मरते
कहीं और जाकर मरते हैं.... तो कहती हैं कहां जाकर मर गए
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू - यार तेरी तो शादी हो गई है... तुझे तो पता होगा शादी-शुदा जिंदगी कैसी होती है
सोनू - शादी-शुदा जिंदगी कश्मीर की तरह होती है
मोनू -मतलब...
सोनू - जो खूबसूरती तो बहुत है साथ में आतंक भी है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मेरा आधा मात्था दुख रहा है... डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा
पति- जितना है उतना ही दुखेगा न
बस फिर क्या तब से पति का सारा बदन दुख रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें