फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स और चुटकुले, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 18 Mar 2022 09:17 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
होली का त्योहार रंगों भरा है और आपका यह त्योहार अधिक मस्तीभरा हो जाए। जोक्स और चुटकुले होली पर आपकी खुशी दोगुनी कर देंगे। होली के दिन आप अपने दिन की शुरुआत जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंसी के साथ करें जिससे आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। इसीलिए हम आपके लिए होली पर कुछ खास जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। होली के दिन आप अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर कर उन्हें Happy Holi मजेदार तरीके से कह सकते हैं। तो देर की किस बात की होली पर पढ़िए और अपने दोस्तों को सुनाइए यह मजेदार जोक्स और लगाइए ठहाके। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जो पूरी सर्दी नहीं नहाए.. हो रही है उनको नहलाने की तैयारी, 
अगर बाहर तुम नहीं आए, तो घर में घूसकर मारेंगे पिचकारी
 बुरा ना मानो होली है।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay


आवश्यक सूचना ‼️ 
Holi में इतने भी पूराने कपड़े मत पहन लेना 
कि जिससे कोई तूम्हें रोटी हाथ में थमाकर चला जायें।
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

अब क्या रंग और क्या होली... 
वो तो Valentines के दिन ही किसी ओर की हो ली…

4 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया, 
हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया..!! अरे ये क्या ?? 
होली से पहले ही आपने नहाना छोड़ दिया!!  
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

मेरी ओर से...
सरकारी नौकरी वाले को 'हैपी होली'
प्राइवेट नौकर वाल को 'शभ होली'
और house wife वालों को 'कैसी होली, काहे की होली'...
बस banate raho puran poli
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
होली है
रंग से एतराज करने वालों को रंग न लगाएं!
बल्कि कीचड़ में पटक पटक कर नहलाएं
बड़े आए एतराज करने वाले...
होली है...
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
इस होली का अंतिम संदेश (सभी के लिए) 
सच-सच बताना...
कपड़े धोने के साबुन से कौन-कौन नहाएगा..
हैप्पी होली
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

किसी के रंग वाले गुब्बारा मारने पर उसे कैच करके वापस उसी को मारने से सन्नी देओल जैसी फीलिंग आती है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें