आज के समय में जब इतनी भागमभाग मची हुई है तो ऐसे में हर व्यक्ति को हमेशा हंसते- मुस्कुराते रहना चाहिए। ऐसा करने से हम रोज के होने वाले मानसिक तनाव को कम कर सकेंगे। अगर हम कुछ देर के लिए हंसी-मजाक करेंगे तो दूसरे भी हमें देखकर खुश हो सकते हैं। एक छोटी सी मुस्कान हमारे बहुत से काम बना सकती है। ऐसे में हम किसी भी दूसरे इंसान से मिलेंगे तो हमारी वजह से उसका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। इंसान को हंसाने में मदद करते हैं चुटकुले। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार चुटकुले जिसे आप पढ़कर अपना पेट पकड़ लेंगे और लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का ये अनोखा सफर......
एक मरीज डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- अब कैसी तबियत है, आपकी
मरीज- पहले से ठीक है,लेकिन एक समस्या हो गई है....
डॉक्टर- क्या हो गया, खुलकर बताओ
मरीज-आपकी दी दवाई से हाल तो ठीक हो गया, लेकिन मेरी चाल बिगड़ गई.......
डॉक्टर बेहोश