फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 28 Jan 2022 06:07 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : istock
आजकल की भागमभाग जीवन शैली में लोगों पर इतना दबाव होता है कि वो हंसना भूलते जा रहे हैं। मगर, ऐसा करना सही नहीं है,समय-समय पर हंसने-मुस्कुराने से व्यक्ति का तनाव भी दूर होता है और वो तरोताजा भी रहता है। अगर, आप चाहते हैं कि जीवन में आपको सबलोग पसंद करें तो खुश रहना सीखिए और जिससे आप दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। ऐसे में आपको खुश और खुशहाल रखने के लिए जोक्स और चुटकुले आपकी मदद करेंगे। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन जोक्स और चुटकुले। तो आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में........
 
पति – दिन भर सोती रहती हो
पत्नी – तो क्या आराम भी ना करूँ
पति – चाय बना दो जल्दी से              
पत्नी – खुद बना लो ना
पति – मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी – हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति – ठीक है इधर आओ
तुम मेरा सर दबा दो                          
और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूँ
विज्ञापन

2 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : istock
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का - हाँ
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ
लड़का - डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस - बॉस बेहोश
विज्ञापन

3 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : istock
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो... 

4 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : istock
शिक्षक - तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
चिंटू - आपको अच्छे शिक्षक मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती... 
विज्ञापन

5 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : istock
एक कंजूस पिता को करंट लगा
बेटा - पापा आप ठीक तो हैं ना?
पिता - मैं ठीक हूं, तू मीटर देख...यूनिट कितना बढ़ा... 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब बॉस ने रोहन से इंटरव्यू में पूछा ये सवाल - फोटो : iStock
छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह,
कर्मचारी- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए...
बॉस- क्या काम है, किसलिए छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- काम तो कुछ खास नहीं है, बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें