फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब पति ने कर दिया पत्नी को टोकने का 'पाप', पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 04 Jan 2023 04:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है। हंसने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। हम किसी भी समय दफ्तर हो या घर हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसने में मदद करते हैं। इसीलिए हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप पढ़कर हंस सकते हैं। 

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।

पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी। 

सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।

दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?

पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के
बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी!

दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया? 
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?

पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख
लिया, जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर
से बाहर जा रहा है...!!!  
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था ।

पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?

पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।

समझ में नहीं आता है क्या

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक दोस्त शायरी सुना रहा था... 
उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!

दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....

पहला दोस्त- उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...

उनकी मां ने देखा तो बोली- हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया...
'लफ्ज तेरे, गीत मेरे, गजल कोई सुना डालूं क्या?'

लड़की बोली- 'हाथ मेरे, गाल तेरे, कान के नीचे बजा डालूं क्या?' 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी। 

इतनी भंयकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा।

पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या जो करना चाह रहो हो, जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है...!!!

Funny Jokes: साली की बात सुनकर जीजा ने सिर पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी? 

पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!

पति- बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!!!

फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...

आज के मेजदार जोक्स: शादी की रात पत्नी ने संता से कही गजब की बात, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की एटीएम के पास पप्पू से कहती है...

भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए। 

पप्पू ने लड़की को एक जोर की लात मारी... लड़की गिर गई! 

पप्पू (लड़की से) - आपका बैलेंस तो बहुत खराब है...!!! 

फिर लड़की ने पप्पू को जमकर कूटा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें