फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: इन टॉप-5 जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 29 Jul 2023 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरुरी है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो तनाव से दूर रखती है और कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

सोनू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है? 
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।


Comedy Jokes: पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
चिंटू- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं।
रिंकी के पिता- तो अब क्या चाहते हो? 
चिंटू- शादी। 
रिंकी के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम पेंशन चाहते हो... !

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो? 
पिंटू- मैं 6 सेब खा सकता हूं।
चिंटू- गलत, तुम सिर्फ 1 सेब खा सकते हो, क्योंकि जब तुम दूसरा खाओगे तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा।
पिंटू- Wow superb joke... मैं अपने दोस्तों को सुनाऊंगा 
चिंटू-पप्पू से - तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो? 
पप्पू- मैं 3 सेब खा सकता हूंय़
चिंटू- पागल …6 बोलता तो मस्त जोक सुनता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें