Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसी सबसे अच्छा उपाय है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। आप हंसने और मुस्कुराने में जोक्स-चुटकुलों (Jokes And Chutkule in Hindi) की मदद ले सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान- करोड़ों साल के बराबर
महिला- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं...