फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर- इन दो वाक्यों में अंतर बताओं, चिंटू ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Thu, 12 Jun 2025 09:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

टीचर- इन दो वाक्यों में अंतर बताओं
1. उसने बर्तन धोये
2. उसे बर्तन धोने पड़े
चिंटू- पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है और
दुसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हरीश- बताओ हमारे हाथ की उंगलियों के बीच जगह क्यों होती है
संजू- ताकि कोई आए हाथों को पकड़े और उंगलियों के बीच बीड़ी लगाकर कहे
ले एक कश लगा ले जिंदगी में कुछ नहीं रखा है......

सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता
कुंवारों को लगता है कि सारी समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है.....


Jokes In Hindi: गप्पू से पप्पू- वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या? पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं
पर यहां तो एक ही सब्जी है... 
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं
खाओ या न खाओ.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोस की औरतें आपस में बात कर रही थीं
बहन बाकी तो सब ठीक है लेकिन अगर हम चांद पर बस जाएंगे तो करवाचौथ कैसे मनाएंगे
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा- अभी मैं मीटिंग में हूं, बाद में बात करता हूं
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया, मैने आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया
पति- अरे नहीं, आप हुकुम कीजिए
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं है, आपकी पत्नी को कुछ बात करनी है, लो बात करो
पत्नी- शाम को घर आना तो Iodex लेते आना......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें