फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: गप्पू से पप्पू- वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या? पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 12 Jun 2025 05:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।   
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

गप्पू की पत्नी की शोकसभा में आए पप्पू ने उससे पूछा- कैसे हुआ ये?
गप्पू- कुछ नहीं यार चाय पी रही थी और अचानक बस चल बसी
पप्पू- कुछ देर चुप रहने के बाद बोला-
वो वाली चाय की पत्ती बची है क्या?

पप्पू (गप्पू से)- पहले मुझे लगता था कि GF का मतलब Girlfriend होता है
गप्पू- फिर
पप्पू- अब समझ में आया  GF का मतलब Galatfahmi होता है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
चिंटू- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से
और बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
औरत- भैया लाल मिर्च देना
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए 
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है
आप बार-बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम,
लाल मिर्च ही दे रहा हूं, हरी तो नौकर का नाम है......
 

आज के मजेदार जोक्स: बहुत नींद आने को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है....

मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए
डॉक्टर- एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो
कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल गए तो....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
हरियाणा रोडवेज की बस में एक यात्री कंडक्टर से बोला-
भाई बीड़ी पी सकूं सूं कै?
कंडक्टर- टिकट ले राखी है?
यात्री- हां ले राखी है
कंडक्टर- फेर चाहे तो सलफास खा ले....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें