Hindi Jokes: इंसान को हमेशा खुश रहना चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने-मुस्कुराने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। आपको हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...