Funny Jokes in Hindi: हंसी-मजाक करने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव नहीं होता है। आज कल के माहौल में तनाव से बचना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आधी रात को गली में शोर-शराबा सुनकर पति की आंख खुल गई...
उसने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा - क्या हुआ है...?
कुछ लोगों ने उससे कहा- सावधान रहना, पानी में जहर है...!
यह सुनकर पति फटाफट वापस घर आ गया...
पत्नी ने पूछा-गली में इतना शोर-शराबा क्यों है, क्या हुआ है...?
पति- कुछ नहीं हुआ है, फालतू लोग हैं...
तू पानी पीके के चुपचाप सो जा...!