Funny Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है,
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन 2000 रुपये का चालान बनता है
पप्पू- पर चालान किस चीज का सर.?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं
और पॉलिथीन बैन है......
राजू (सुरेश से)- Whatsapp पर लड़कियां चाहती हैं कि
लड़का Handsome और Dashing हो
और लड़के चाहते है, लड़की जैसी भी हो
भगवान करें बस लड़की ही हो.......
विज्ञापन
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
लड़के ने लड़की से पूछा- क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की
लड़की मुस्कुरा कर बोली- Samsung Galaxy S24
लड़का- जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं.......
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
मरीज- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो
तुम्हार अपॉइंटमेंट छ बजे का था, तुम सात बजे आए हो......
पत्नी- सुनो मुझे वो पांच हजार वाली साड़ी चाहिए, अम्मा जान से मंगवा दो
पति- गवांर औरत वो अम्मा जान नहीं अमेजन है....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)