Funny Jokes In Hindi जोक्स और चुटकुले जिंदगी में गर्माहट घोलने का काम करते हैं। हंसने से शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही आप हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी
तभी पति की भी आंख खुल गयी
पति- पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप?
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है......
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए....