Hindi Jokes: आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। जीवनभर सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मेजदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक बार बंता को जोर-जोर से रोता हुआ देख संता ने उस से पूछा;
संता- तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है!
संता- तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
बंता- नहीं!
संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!