Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। तनाव से भरी जिंदगी में तनाव से बचने और स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से मन की नकारात्मकता दूरी होती है। इसलिए दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।