हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा हंसते रहें और दूसरों को भी हंसाते रहें। हंसते हुए इंसान के पास हर कोई आता है, लेकिन ऐसे इंसान से लोग बचते हैं जो चुपचाप रहता है। क्योंकि हंसता हुआ इंसान दूसरों को भी हंसाता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट।
औरत-भैया लाल मिर्च देना,
दुकानदार चिल्लाया-अरे हरी मिर्च देना जरा
औरत-पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,
दुकानदार-अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है,
आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम,
लाल मिर्च ही दे रहा हूं,
हरी तो नौकर का नाम है