Hindi Jokes: सहेतमंद रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से आप प्रसन्न रहते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।