Hindi Jokes: अगर हर दिन खुलकर हंसते हैं, तो आप जीवनभर सेहतमंद रहते हैं। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए हम सभी को किसा खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया
डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश