फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बहुत नींद आने को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 12 Jun 2025 01:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना एक प्राकृतिक व्यायाम है, इसलिए हंसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते रहना सभी के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मरीज- बहुत नींद आती है, सोती रहती हूं
क्या करूं डॉक्टर साहब? 
डॉक्टर- कौन सा मोबाइल यूज करती हो?
मरीज- Nokia 1100
डॉक्टर- एक स्मार्ट फोन लिख देता हूं
एक Jio Sim लेकर Facebook, Whatsapp, Google+ इंस्टॉल कर लेना
सब ठीक हो जाएगा......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी से पूछा- आपके घर से डेली हंसी की आवाज आती है
आखिर इस खुशहाल जीवन का राज क्या है?
दूसरे पड़ोसी ने कहा- भाई, मेरी बीवी रोज मुझे जूते फेंक कर मारती है
अगर लग जाए तो वो हंसती है, ना लगे तो मैं हंसता हूं
बस ऐसे ही हमारी जिंदगी खुशहाल गुजर रही है......

टीचर ने पढ़ाते हुए प्रश्न पूछा- कौन-सा हाथ लिखने के लिए सबसे अच्छा होता है?
स्टूडेंट- कोई सा भी नहीं, क्योंकि हम पेन से लिखते हैं.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अंकल- क्या करते हो बेटा? 
लड़का- नारी सम्मान सेवा पर काम करता हूं
अंकल- सोशल वर्कर हो? 
लड़का- नहीं, फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं......

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है
एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसलिए यहीं दे दना दन दे......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 
और बोला- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना
लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें