फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: सब्जी वाले से पप्पू- कैसे पता कि भाभी पढ़ी-लिखी हैं, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 19 Mar 2026 06:50 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic
Hindi Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं।

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
पप्पू- पर चालान किस चीज का...?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है...!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने...
पर तुमने कैसा जाना? 
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं।
पप्पू बेहोश।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...

Jokes: पति पड़ोसन की तस्वीर को जूम करके देख रहा था, तभी पीछे से आई पत्नी फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...
पत्नी- ये लो सुई...
पति- ये क्यों...?
पत्नी- अगर चेकिंग चल रही हो, तो सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान हजार का...!
 

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- यह लो मेरा नंबर और किसी दोस्त को मत देना, ब्वॉयफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
रिजल्ट के बाद...
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा...?
बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें