फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hind: गप्पू से पप्पू: तेरा मुंह कैसे जल गया, वजह पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 01 Jul 2025 02:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

गप्पू- अरे तेरा मुंह कैसे जल गया?
पप्पू- किसी ने बताया कि चावल उबालकर चेहरे पर लगाने से गोरे हो जाते हैं
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- सत्यानाश हो जाये उसका, पर ये नहीं बताया कि 
ठंडे करके लगाने हैं.......

पप्पू (गप्पू से)- यार एक बात पूछूं? 
गप्पू- हां
पप्पू- हमारे ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हैं?
गप्पू- क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती है 
और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रोहन- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
रोहन- आपकी नौकरी से घर का गुजारा नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना,
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं
बॉस की बात सुनकर रोहन के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए
डॉक्टर- एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो,
कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल गए तो....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- इतने साल कब बीत गए वक्त का पता ही नहीं चला, पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार राजू ट्रेन में सफर कर रहा था
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी के गोद में बैठ गया
आदमी (गुस्से में)- हां, मेरे सिर पर आकर बैठा जा
राजू- नहीं अंकल मैं यहीं ठीक हूं,
वहां से फिसल कर गिरने का डर है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, हमारा कहना चाहिए
पत्नी अलमारी में कुछ ढूंढ रही होती है
पति- क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी- हमारा पेटीकोट......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें