फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- इतने साल कब बीत गए वक्त का पता ही नहीं चला, पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 01 Jul 2025 01:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

पत्नी- हमारी शादी को 5 साल हो गए, इतने साल कब बीत गए 
वक्त का पता ही नहीं चला?
पति- समय का पता कैदी को चलता है न कि जेलर को......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मालिक ने आलसी नौकर से कहा- मच्छर मार दो 
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये ये तो उनकी
विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार? 
जीजा- मुझे तो तेरी ये मज़ाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है.....

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे....... 

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी ने पति को किचन में गुलाब जामुन बनाना सिखाया
पति बोला- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए?
पत्नी बोली- मुझे कुछ नहीं चाहिए बस पड़ोसन को दीदी बोलो.....
 

Hindi Chutkule: भाभी- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते थे, देवर का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- तुम्हारी बेटी की सगाई 2 साल पहले हुई थी
शादी क्यों नहीं की अब तक?
सुरेश- यह सब लड़के की वजह से है
लडका एक वकील है, तो जैसे ही शादी की तारीख पास आती है
कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें