फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 21 Jul 2022 07:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes:  आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मूड फ्रेश रहता है औ दिनभर की थकान दूर हो जाती है। अगर आपको हंसने का समय नहीं मिल रहा है, तो आप अपने दफ्तर में दोस्तों के साथ हंसते सकते हैं। हंसने के लिए कोई तय समय नहीं है आप कभी भी हंस सकते हैं। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने की सफर पर...

लड़की एटीएम के पास चिंटू से कहती है -
भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए...!
चिंटू ने लड़की को एक जोर की लात मारी... लड़की गिर गई...!
चिंटू  (लड़की से) - आपका बैलेंस तो बहुत खराब है...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...?
पापा- नहीं बेटा...!
मनोज- बादल, बिजली और शोर से...?
पापा- बिल्कुल नहीं...!
मनोज- इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी 
पत्नी- एक... 
पति- खामोश 
पत्नी- दो... 
पति- फिर भी चुप्प 
पत्नी- बोलो ना प्लीज... 
पत्नी का रोना शुरू... 
पति- गिनती गिन... गिनती 
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...? 
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
पति- बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू - दुखी होकर बैठा था
पिंटू ने पूछा क्या हो गया इतना परेशान क्यों है
चिंटू - यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू - क्यों?
चिंटू -चिंता से यार
पिंटू - किस बात की चिंता है यार तुझे?
चिंटू -बाल झड़ने की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक दिन हाथी की बाइक खराब हो गई।
एक चींटी ने उसे अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे दी।
रास्ते में चींटी हाथी से बोली- ओए! थोड़ा झुक कर बैठ, पापा ने देख लिया तो बवाल हो जाएगा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें