फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: मूड खराब है तो पढ़िए ये मजेदार जोक्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 06 Jan 2023 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसने-मुस्कुराने से दिमाग की उलझने दूर रहती हों और मन शांत रहता है। अगर आप आज के तनाव भरे माहौल में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाकिया कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली "दूध वाला"
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
मोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है? 
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है ?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है


Majedar Chutkule: पत्नी और पत्नी के लोटपोट करने वाले चुटकुले, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू अपनी मोटी बीवी से- जरा ये बताओ, 
तड़प-तड़प कर मरना अच्छा होता है या जल्दी मरना अच्छा होता है।
बीवी- जल्दी मरना अच्छा होता है।
गोलू- तो एक काम कर, अपना दूसरा पांव भी मेरे उपर रख दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें