फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: वकील और महिला की मजेदार बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही चुटकुले

Mon, 19 Sep 2022 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप सहेतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें। हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली- सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में)- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी- मेरा नाम टुनटुन है!
पूरा कोर्ट खामोश...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- क्यूं रो रही हो? 
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का - बता कितने आए हैं? 
लड़की - सिर्फ 80% लड़का 
अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नी का ग्यारवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ कर अभी तक बेहोश है।
लिखा था'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची 
चेक करने के बाद खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर डॉक्टर बोला 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों 
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू अपने दोस्त रवि को ज्ञान बांट रहा था…
अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो….
आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो,
और जोर से कहो-
यह सब्जेक्ट बहुत मजेदार है। अगले साल फिर पढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें