फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: बंता ने संता से पूछा- पेड़ पर उल्टा क्यों लटका है? जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 19 Sep 2022 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: आज कल के व्यस्त जीवन में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है जिसके लिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हंसते हैं तो आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। हमें कुछ क्षण के लिए सबकुछ भूल जाना चाहिए और खुलकर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला 300 रुपए।
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था।
बंता ने पूछा - क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संता, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
संता- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर संता के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
छात्र- सर नहीं घुलेगा...!
टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें