जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा
था।
बंता - अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता - अरे... मैं बीमार हूं ना,
डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा।
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : PartyDesires
पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि श्रीमती घर का काम करवाती हैं
तकलीफ ये है
कि काम हो जाने के बाद
सहेली से फोन पर कहती हैं -
ये आदमी किसी काम का नहीं है।
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी - हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति - मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी - आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति - था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
5 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
जेलर - कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?