Hindi Jokes: काम की वजह से लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं कि जीवन की परेशानियों के बीच हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना भूलते जा रहे हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। हंसाने और तनाव से दूर रखने में हंसी की बड़ी भूमिका है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर खिलखिलाकर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली– जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे, ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया और ये रहा संता जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर संता बोला- और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया।