फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? साली का जवाब सुनकर जीजा के उड़े होश

Tue, 27 May 2025 08:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले (Jokes in Hindi Funny), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बंता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। 
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
बंता बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? 
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
जीजा- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!

Best Jokes: समझदार औरत से शादी करने को लेकर जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर खिल उठेगा आपका उदास चेहरा

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Jokes In Hindi: पप्पू- मुझे क्या बीमारी है? डॉक्टर का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें