Hindi Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं, लेकिन हंसने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकरआए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर का एक पड़ोसी बहुत बड़ा नशेड़ी था और खूब शराब पीता था।
टीचर ने एक दिन उसको समझते हुए कहा- शराब का नशा आहिस्ता-आहिस्ता इंसान को मार देता है।
नशेड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- तो टीचर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है।