हिंदी जोक्स: जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...