फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 11 Apr 2023 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसने से आप तनावमुक्त रहते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो आपके चेहरे पर चमक रहती है। खुश रहने के लिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

 
विज्ञापन

2 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
वाइफ- हम कहां जा रहे हैं?
हस्बैंड- लॉन्ग ड्राइव पर......
वाइफ- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
हस्बैंड- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
पति से वादा करके बुरी फंसी पत्नी...
पत्नी- मैं मायके तभी जाऊंगी जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति- मंजूर है पर वादा करो
कि घर भी तुम तभी आओगी जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...
अब पति को अपने वादे पर मन ही मन पछतावा हो रहा है।

Jokes Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है.
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
एक महिला पेट्रोल पंप पर
पहली बार स्कूटी चला कर गई...
महिला- भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
कर्मी- मैडम 80 रुपये लीटर...
महिला- ठीक से लगा लो भईया,
बगल वाला तो 70 रुपये लीटर ही
दे रहा है।
कर्मी- (गुस्से में) अरे मैडम जी,
बगल में डीजल की मशीन है...!!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें