फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: दादा-दादी ने याद किए अपनी जवानी के दिन, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 30 May 2025 10:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।


एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आई,
घर जाकर दादा गुस्से से दादी से बोले- आई क्यों नहीं? 
दादी शर्माते हुए बोली- मम्मी ने आने नहीं दिया......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली ने जीजा से पूछा- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? 
जीजा ने कहा- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा
उसके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा, सीमा की आवाज कोयल जैसी है
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है
हरीश ने कहा- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
 

Jokes in Hindi: साली- आप क्या करते हैं? जीजा ने पलट कर दिया गजब का जवाब

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
पिंटू- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं?
चिंटू- क्यों?
पिंटू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नही.....

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : वायरल जोक्स
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है कि डबल रूम चाहिए
होटल मैनेजर- लेकिन सर आप तो अकेले हैं
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि
बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें